महिलाओं का आत्म निर्भर बनना बहुत जरूरी है: धर्मबीर सिंह

महिलाओं का आत्म निर्भर बनना बहुत जरूरी है: धर्मबीर सिंह

SHARE

राधा स्वामी सत्संग भवन परिसर में आयोजित हुई हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की कार्याशाला
भारत भूमि न्यूज़ ब्यूरो: भिवानी, 08 मार्च।   भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि अपने आत्म सम्मान के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय, सब डिवीजन, ब्लॉक व गांव स्तर पर जगह उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि उनको अपना काम करने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा स्वयं निर्मित सामान की बिक्री के लिए व्यापारियों व औद्योगिक इकाईयों को शामिल कर एक कमेटी का गठन करवाया जाएगा।
सांसद श्री सिंह मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय रोड़वेज वर्कशॉप के पास राधा स्वामी सत्संग आश्रम में हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की कार्याशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के  लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी इव्छा के अनुरूप हथकरघा का कार्य करें, मशीन आदि उपकरण सरकार द्वारा मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम की जिला प्रधान शिखा राणा से स्वयं सहायता समूहों से इसके लिए एक सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि जो चीजें महिलाओं द्वारा तैयार करवाई जाएंगी, उसके लिए 50 प्रतिशत पैसा एमपी लैड से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सामान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार करेंगी, वह बिल्कुल शुद्ध होगा, क्योंकि जो फैक्ट्रियों में तैयार किए जाने वाले कपड़े में भी कैमिकल होता है। इसी प्रकार से खाद सामग्री में भी हानिकारक तत्व होते हैं, जो सामान हम अपने हाथों से घर पर तैयार करते हैं, वह शुद्ध होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। स्वयं सहायता की समूह की महिलाएं अपने आसपास की महिलाओं को भी अपना रोजगार करने के लिए प्रेरित करें। स्वयं का काम होने से इंसान किसी दूसरे पर आश्रित नही रहता। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मिलने वाले कार्य में भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्राथमिकता दिलाई जाएगी तथा मनरेगा मजदूरों की हाजरी लगाने का काम पढ़ी-लिखी महिला समूह को दिलवाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के लिए विभिन्न विभागों की एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है ताकि उनको प्रशिक्षण दिलाया जा सके। इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैक द्वारा स्वीकृत किए 90 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि के चैक भेंट किए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांसद का गीत गाकर स्वागत किया। इस दौरान अनेक समूहों द्वारा उनके द्वारा तैयार किए गए सामान की स्टॉल लगाई गई। इस दौरान समूूह बनाकर अपना रोजगार चलाने वाली महिलाओं ने अपनी कामयाबी की कहानी बताई।
कार्यशाला में सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री बृजपाल, औद्योगिक इकाई संगठन से प्रधान धर्मबीर नेहरा, कार्यक्रम अधिकारी कुलजीत सिंह व बैंक अधिकारी राजल सिंह व शरीफ अली के अलावा स्वयं सहायता समूह से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हिमांशु सिंह ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने अभिलेखागार विभाग के सहयोग से लगाई आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदर्शनी
भारत भूमि न्यूज़ ब्यूरो: भिवानी, 08 मार्च। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने अभिलेखागार विभाग के सहयोग से स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में सोमवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। मंगलवार को दूसरे दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हिमांशु सिंह ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बड़ी ही बारीकी से प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी के माध्यम से देश की आजादी के लिए 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा योगदान को के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही ही कानूनी सेवाओं, लोक अदालत व मध्यस्थता समझौतों के बारे में भी दिखाया गया है।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम हिमांशु सिंह ने कहा कि देश की आजादी में हरियाणा के वीरों का अहम योगदान रहा है। हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों व वीरों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी बहुत ही ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शुरु हुए 1857 का संग्र्राम में भी हरियाणा के वीरों ने बढचढ़ कर भाग लिया। स्वतंत्रता सेनानियों से हमारा सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर शहीदों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इस दौरान सहायक कमलजीत सिंह और कोर्डिनेटर दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी देखने के लिए दिनभर लोग आते रहे और लोगों ने बड़ी उत्सकुता के साथ प्रदर्शनी को देखा।
बॉक्स
प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान को दिखाया गया है, वहीं हरियाणा अलग बनने के समय हमारे प्रदेश की स्थित और अब तक के विकास के सफर की एक झलक भी दिखाई गई है। प्रदर्शनी में पांच जून 1857 को हिसार के तत्कालीन कलेक्टर मिस्टर वैडरबर्न हत्याकांड, भिवानी पंडित नेकीराम शर्मा और झज्जर के नवाब अब्दुर्रहमान खां देश की आजादी में योगदान, 21 जून 1857 को हांसी-हिसार में यूरोपियन का हत्याकांड भी दिखाया गया है। इसके साथ-साथ प्रदर्शनी में देश की आजादी में अपना सब-कुछ गंवाने वाले गांव रोहनात की कुर्बानी को भी दिखाया गया है, जिसमें जर्जर कुआं व बरगद का पेड़ कुर्बानी की मूक गवाही दे रहे हैं।
बॉक्स
प्रदर्शनी में हरियाणा अलग बनने के समय से अब तक के विकास की सफर की कहानी भी दिखाई गई है। प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की संख्या 797 थी जो वर्ष 2020-21 में बढकर 4192 हो गई है। इसी प्रकार पक्की सडक़ों से जडऩे वाले गांवों की बात करें तो 1386 से बढक़र अब 6841 हो गई है। खेल स्टेडियम की बात करें तो उस समय मात्र एक खेल स्टेडियम था जबकि अब इनकी संख्या 429 हो गई है। इसी प्रकार से शिक्षण संस्थानों की बात करें तो हरियाणा अलग बनने के समय 5892 थे जो अब बढक़र 25 हजार 217 हो गए हें। इसी प्रकार बिजली सुविधायुक्त गांव 1251 से 6841 हो गए हैं तथा पेयजल सुविधायुक्त गांव 170 से बढक़र 7416 हो गए हैं। प्रदर्शनी में लोक अदालत के महत्व और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY