हरियाणा के 6 जिलों में भरी बारिश व आंधी तूफ़ान की आशंका-मौसम...

हरियाणा के 6 जिलों में भरी बारिश व आंधी तूफ़ान की आशंका-मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

SHARE

भारत भूमि न्यूज़ 24 (22 July, 2021)

हरियाणा प्रान्त के 6 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यह जिले है सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी व चरखी दादरी। यहां अधिक से अधिक बारिश होने की संभावना है। जिसमें सोनीपत में तो एक दिन पहले प्रदेश की सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।

वहीं आरेंज अलर्ट वाले जिलों में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी शामिल हैं। इनमें से कुछ जिलों में कल के बाद बारिश की भारी संभावना कम रह जाएगी। मगर इतनी बारिश से प्रदेश में हर शहर का तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, पंचकूला जिला को यलो अलर्ट किया गया है। यहां बारिश भी कम हुई है। मानसून सर्वाधिक उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में सक्रिय हुआ है। मगर हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में अधिक तेज बारिश देखने को नहीं मिली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY