रणजीत सिंह चौटाला ने अखंड भारत माता मंदिर के मुख्य द्वार का...

रणजीत सिंह चौटाला ने अखंड भारत माता मंदिर के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास

6490
0
SHARE

ऊर्जा एवं कारागार मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने देवसर मोड़ पर निर्माणाधीन अखंड भारत माता मंदिर के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास

भारत भूमि (जोगिन्दर महर्षि) भिवानी, 21 दिसम्बर, 2023। प्रदेश के ऊर्जा एवं कारागार मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि इंसान को सब तरह के अहंकार को छोडक़र धर्म की राह पर चलना चाहिए। दान-धर्म की जड़ हमेशा हरी होती है। भारत देश श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की पावन पवित्र भूमि है। भारत की संस्कृति समृद्घ है और महान है।

ऊर्जा एवं कारागार मंत्री रणजीत सिंह चौटाला वीरवार को देवसर मोड़ पर निर्माणाधीन अखंड भारत माता मंदिर के मुख्य द्वार के शिलान्यास समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मंदिर के निर्माण में हर संभव अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अखंड भारत माता मंदिर का निर्माण बहुत अच्छा प्रयास है। यह मंदिर एक शिक्षक का कार्य करेगा, जो एक पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले स्वामी विवेकानंद और स्वामी दयांनद आदि महान संतों ने अपने उपदेश से समाज को नई दिशा दी, उसी प्रकार से वर्तमान में माईजी और कैलाश गिरी जैसे संत समाज को सही राह पर चलने का संदेश दे रहे हैं।
चौटाला ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की राह पर है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठïा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठïा करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे भारत की संस्कृति की रक्षा होगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रामायण और महाभारत अनेक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि धर्म और परमात्मा में विश्वास इंसान को सही राह पर लेकर जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की बुराई से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


कार्यक्रम को विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी संबोधित किया। उन्होंने नए सत्र में उनको कोष से मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार संत महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर आयोजित करती है ताकि नागरिक संतो-महापुरुषों के जीवन से शिक्षा ले सकें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मनोज कुमार शर्मा ने किया।
इस दौरान माईजी महाराज, कैलाश गिरी महाराज, गोपालदास महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर धूपड़, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, विनोद चावला, संजय देवसरिया, जिला पार्षद समरवीर सिंह, बार एसोसिएशन प्रधान सत्यजीत पिलानिया, एडवोकेट उदयवीर सिंह, रोहताश चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक व संत समाज उपस्थित था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY