भीड़ दिखाने के लिए खुद की भीड़ लेकर पहुंचते है राव दान...

भीड़ दिखाने के लिए खुद की भीड़ लेकर पहुंचते है राव दान सिंह : मुकेश गौड

SHARE

कांगेस की नीतियों से आम आदमी काफी परेशान है। इसीलिए कांगे्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह की जनसभा में आम नागरिक नहीं पहुंचते। उन्होंने आरोप लगाया कि राव दान सिंह खुद की भीड़ खुद ही जनसभाओं में लेकर पहुंचते है – मुकेश गौड

भिवानी, 17 मई (जोगिंद्र महर्षि): 23 को महेंद्रगढ़ के पाली गांव में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को स्थानीय विद्या नगर सांस्कृतिक सदन में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने रैली को लेकर ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई। बैठक के दौरान ही भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने तत्काल प्रभाव से सह मीडिया प्रभारी सोनू सैनी को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा। गौड ने कहा कि सोनू सैनी की कार्यप्रणाली काफी सराहनीय है तथा उनकी सराहनीय कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श कर सोनू सैनी को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा रोहताश चौहान को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने 22 मई को भिवानी के हुड्डा ग्राऊंड में होने वाली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली को लेकर भी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने कहा कि 23 मई को होने वाली रैली में नए कार्यकर्ताओं को भी लेकर जाया जाए, ताकि जिन लोगोंं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीवी या अखबारों में देखा है, वे उन्हे प्रत्यक्ष तौर पर देख पाए। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा वे चुनाव प्रचार अभियान में और भी तेजी से जुटेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने कहा कि कांग्रेस द्वारा आमजन के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है, जिसके प्रति आमजन को सचेत रहना होगा तथा भ्रम के जाल में फंसने की बजाए सच्चाई से रूबरू होना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के बेटे पर भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे है तथा वे आमजन को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात करते है। इससे कांग्रेस का दोगला चेहरा सामने आता है। उन्होंने कहा कि नागरिक कांग्रेस के कुशासन को पहले भी कई वर्षो से झेल चुके है तथा उन्हे पिछले 10 वर्षो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक अच्छा नेता मिला है। उन्होंने कहा कि कांगेस की नीतियों से आम आदमी काफी परेशान है। इसीलिए कांगे्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह की जनसभा में आम नागरिक नहीं पहुंचते।

उन्होंने आरोप लगाया कि राव दान सिंह खुद की भीड़ खुद ही जनसभाओं में लेकर पहुंचते है। वही मतदान को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि मतदान के दिन कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लेकर जाए तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करे। इसके साथ ही कार्यकर्ता शत-प्रतिशत मतदान भी सुनिश्चित करें।

1 COMMENT

  1. राव दान सिंह जीतने के बाद भिवानी में आएंगे भी नहीं धर्मवीर सिंह कम से कम भिवानी के हैं भिवानी के बारे में सोचते तो है

LEAVE A REPLY