भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया भिवानी पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया भिवानी पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

SHARE

भिवानी, 10 जुलाई। भारत भूमि (जोगिन्दर महर्षि) आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ऩे लगी है तथा नेता सक्रिय होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया भिवानी जिला में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर झुप्पा बस स्टैंड पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने हरियाणा प्रभारी का स्वागत किया। पूनिया का अभिनंदन करने उमड़े सैंकड़ों लोगों ने फूलों के हार पहनाएं और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष के साथ भिवानी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चो, मंडलों, विभागों, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों ने भी फूल मालाओं द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत बदल चुका है। अब पहले वाला भारत नहीं रहा कि पाक से आकर आतंकी हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाएं और मोनी बाबा व गुडिय़ा का खून ना खोले। डा. पूनिया ने कहा कि आज दिल्ली में शेर मोदी बैठा है। छोटी सी घटना पर भी पाक की सीमा में घुस कर बदला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करके अपनी औच्छी राजनीति का प्रदर्शन किया गया।
श्री पूनिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा की सरकार बनने पर संविधान बदल देने का झूठा प्रचार किया जाता रहा, जबकि सच्चाई थी कि भाजपा नेताओं ने कभी ऐसा ब्यान नहीं दिया। श्री पूनिया ने कहा कि उनका ये खेल जनता समझ चुकी है तथा विधानसभा चुनाव में ऐसे झूठे लोगों को सिरे से नकारने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश की साख को सिर्फ गिराने का का ही काम किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता को अब भाजपा के विजन पर भरोसा है तथा वे तीसरी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगे। पूनिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की है तथा अनेक घोषणा भी की है, जिनका सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग का उत्थान करना है, जिसके लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा।

इस अवसर पर शंकर धूपड़, जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर व हर्षवर्धन मान, रोहित दलाल, शकुंतला प्रधान, राजपाल कडवासरा, सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी, राजेश धनखड़, रवि महमिया, कृष्ण शर्मा सिवानी, चंदा गुप्ता, मा. मुनीपाल, कुलदीप महला, नरेंद्र शर्मा, विक्रम जांगड़ा, विकास काठपालिया, सुनील शर्मा, शालू अरोड़ा, संतोष, मुकेश प्रजापति, अंकित पालुवास, प्रेम वर्मा, सुनील तनेजा, विनोद स्वामी, बाबूलाल स्वामी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY