गरीब और ईमानदार भाजपा प्रत्यासी को जीता कर भेजो,मंत्री हम बनवा देंगे...

गरीब और ईमानदार भाजपा प्रत्यासी को जीता कर भेजो,मंत्री हम बनवा देंगे -गजेंद्र सिंह शेखावत

65029
0
SHARE

जोगिंदर महर्षि भारत भूमि: बवानी खेड़ा -आप सभी गरीब और ईमानदार भाजपा प्रत्यासी कपूर बाल्मीकि को बवानी खेड़ा हलके से जीता कर विधानसभा भेजो कपूर बाल्मीकि को मंत्री बनाने की जिम्मेदारी हमारी। आज पुरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ये शब्द केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने बवानी खेड़ा हलके के गांव कलिंगा में कहे।

उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बवानी खेड़ा हलके के आधा दर्जन गांव का दौरा किया और भाजपा प्रत्यासी कपूर बाल्मीकि के पक्ष में लोगों से कमल के निशान पर 5 अक्टूबर को मोहर लगाकर जिताने की बात कही। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार में सिर्फ पिता और पुत्र की चलती थी और दोनों ने हरियाणा को खूब लुटा है वो चाहे नौकरी की बात हो या क्षेत्र की बात हो हर जगह हरियाणा के निवासियों को भेदभाव का सामना करना पड़ा। अबकी बार भाजपा जीत कर तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। उनके साथ हलके के भाजपा प्रत्यासी कपूर बाल्मीकि भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY