किरण चौधरी व कर्नल मोहित का नाम कांग्रेस स्टार प्रचारक की लिस्ट...

किरण चौधरी व कर्नल मोहित का नाम कांग्रेस स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल

SHARE

भिवानी, 9 मई (जोगिन्दर महर्षि)। हरियाणा के स्टार प्रचारकों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की पैतरेबाजी एक बार फिर नाकाम हो गई है। कांग्रेस द्वारा 40 नेताओं की सूची जारी की गई थी। इसमें प्रदेश के बड़े राजनैतिक घराना चौधरी बंसीलाल परिवार की पूरी तरह अनदेखी की गई थी। हुड्डा व उद्यभान बंसीलाल परिवार की विरासत को खत्म करना चाहते है। बात चली तो दूर तक पहुंची। अनेक समाचार पत्रों ने भी इस पर अपनी सटीक टिप्पणी की।
आखिरकार आला कमान ने प्रदेश की पूर्व मंत्री किरण चौधरी को स्टार प्रचारकों की सूची में जोड़ दिया। इस सूची में कर्नल रोहित चौधरी का नाम भी जोड़ा गया है। अतित में भी हुड्डा के जुगाड़ का रिकार्ड ऐसा ही रहा है। उन्होंने जब-जब प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर सूची तैयार करवाई और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मोहर लगवाई। कुछ ही समय बात आला कमान ने उस सूची को निरस्त कर दिया।
यही कारण है कि हुड्डा व उदयभान की जोड़ी के कारण प्रदेश कांग्रेस का संगठन लम्बे जद्दोजहद के बाद नहीं बन पाया है। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मोहरा माना जाता है। उन्हीं के सहारे हुड्डा कांग्रेस में अपने प्रतिद्वंदियों को पछाडने की जुगत में रहते हैं।
हुड्डा ने एक नहीं अनेक प्रयास किए, लेकिन कामयाबी कभी नहीं मिली। आला कमान को बरगलाने में भी हुड्डा किसी हद तक नाकाम ही साबित हुए हैं। हॉ, कुछ दिल्ली दरबार के नेताओं से उनकी अच्छी पटती है। इसी के बदबूते वे अपने मोहरें राजनीति की बिसात पर चलते रहते हैं। हुड्डा व उदयभान की जोड़ी ने जो किया वो किया, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेताओं ने नहले पर दहला जड़ दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY