भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल : सचिन पायलट

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल : सचिन पायलट

SHARE

फतेहाबाद (जोगिंद्र महर्षि) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि 25 मई को होने वाला चुनाव पांच साल के लिए देश की तकदीर का फैसला करेगा। यह बेहद निर्णायक चुनाव है। 10 साल से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई व बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। वे रविवार को भूना में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि जनता को अपने वोट की कीमत को समझना है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने ग्रामीणों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने के लिए मनरेगा कानून बनाया। अब भी घोषणा पत्र में यह संकल्प लिया गया है कि ₹400 पूरे देश में मनरेगा के तहत मजदूरी की जाएगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।

भाजपा सरकार ने 16 लाख करोड रुपये चंद पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर दिया। मगर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 2014 में जो गैस का सिलेंडर ₹400 का था वह अब ₹1100 का बिक रहा है। जनता ने मन बना लिया है कि आने वाली सरकार इंडिया गठबंधन की होगी। देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन में पार्टियां एकजुट हुई है।

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस का बड़ा परिवार है जब ज्यादा बर्तन इकट्ठे होते हैं तो खिटपिट होती रहती है। मगर इन सब बातों को भूलो और इस बड़े चुनाव में एकजुट होकर लगो। यह देश का चुनाव है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY