टिकट दिलाने के किए झूठे वायदे,बाप-बेटा अंडर ग्राऊंड:किरण

टिकट दिलाने के किए झूठे वायदे,बाप-बेटा अंडर ग्राऊंड:किरण

45012
0
SHARE

जोगिंदर महर्षि (भारत-भूमि) तोशाम| राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा है कि तोशाम से अब श्रुति चौधरी की पारी शुरू हो रही है। श्रुति चौधरी तोशाम को अव्वल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और अपने दादा, पिता, मां व हलके के लोगों का नाम रोशन करने का काम करेगी। किरण चौधरी वीरवार को  श्रुति चौधरी का नामांकन करवाने के बाद पत्रकारों से रूबरू थी। किरण चौधरी ने कहा कि वे राज्यसभा में देशहित व जनहित को मुद्दों को उठाएंगी। पीएम मोदी के सपनों को साकार करने में अपना योगदान देंगी। अब क्षेत्र की आवाज देश की सबसे बड़ी पंचायत में गूंजेगी। किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि बाप बेटा किसका हिसाब मांगेंगे। जो झूठे वायदे टिकट दिलाने के किए थे उसकी वजह से अब बाप-बेटा अंडरग्राउंड हो गए हैं। हिसाब तो अब वे मांगेंगे।  अब हिसाब तो उनको देना होगा। हिसाब अच्छे से होगा। अनिरुद्ध चौधरी के चुनाव लड़ने के एक सवाल के जवाब में किरण चौधरी ने कहा कि चुनाव में सामने कोई तो विरोधी आएगा। इनके पिता ने भी सुरेंद्र सिंह के सामने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और जमानत जब्त हुई थी। नामांकन दाखिल करने के उपरांत भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि तोशाम हमारा घर है और हमारा हमेशा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी भी जानते हैं कि क्षेत्र का हमने विकास करवाया है। और अब आगे और जोर से क्षेत्र का विकास करवाने का काम करेंगे।

श्रुति किरण की बेटी नहीं तोशाम की जनता की बेटी

नामाकंन के बाद रैली को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल का सरकार चलाने व प्रदेश की जनता की सेवा करने के काम को स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने आगे बढ़ाया था। उनकी मौत के बाद राज्यसभा सांसद किरण ने उसे बसूबी आगे बढाते हुए लोगों की सेवा की है। विप्लव देव ने कहा कि श्रुति किरण की बेटी नहीं तोशाम की जनता की बेटी है जो कि तोशाम से जीत दर्ज कर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास को आगे बढ़ाएगी। विप्लव देव ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने उन्हें 10 साल का समय दिया है। वे 10 साल में।लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर पाए। जिसके बाद हरियाणा की जनता ने 2014 में नरेंद मोदी के विश्वास को बढ़ाते हुए भाजपा की सरकार बनाई। विप्लव देव ने कहा कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी आजतक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाएं हैं क्योंकि उनको पता है कि बाप बेटा जीत नहीं सकते। राहुल गांधी ने नई बोतल में पुराना माल प्रोजक्ट किया है। यह हरियाणा की जनता माल को जांचना जानती है। भाजपा ने गरीब व किसान के बेटे नायब सिंह सैनी को मौका दिया है। अब भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे।

विरासत अपनेपन, काम व ईमानदारी की होती:किरण

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि समय आ गया है यह समय इतिहास रचने का है। आज जो विरासत की बात करते हैं जब चौधरी बंसीलाल आँसू निकाल रोते थे तब वे कहा गए थे। चौधरी बंसीलाल से पोती का कन्यादान तक नहीं होने दिया। आज बेशर्मी से कहते हैं हम विरासत के मालिक है। किरण चौधरी ने कहा कि वे कोई राजा महाराजा नहीं है। विरासत अपनेपन, काम व ईमानदारी की होती है। किरण ने कहा कि जब वे दिल्ली की राजनीति करती थी। सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद चौधरी बंसीलाल ने श्रुति चौधरी के सिर पर पगड़ी रख  कहा था कि अब किरण तू यहाँ आ जा और जबतक श्रुति सक्षम ना हो जाए तूने इन कामों को आगे बढ़ना है। यह बंसीलाल की अंतिम इच्छा थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि आज दोनों बाप बेटा अंदर घुसे हुए। प्रभारी अस्पताल में है। लड़ाई इतनी बढी हुई है कि दोनों एक दूसरे को नोचना चाहते हैं। दोनों बाप बेटा ने प्रदेश को लूटा है।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें आती हैं। सभी सीटों को जीताना है। आप जानते हैं कि किसकी सरकार आने वाली है। कांग्रेस के बड़े नेता देश का भला नहीं कर सकते। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह की उपस्थिति खास चर्चा का विषय रही। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह, किरण चौधरी व विप्लव देव के बीच बातें चलती रही।

बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह ने हलके की तकदीर बदली:श्रुति

भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत भावुक है। आज जहाँ मैं खड़ी हूँ वहां स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह खड़े होते थे। श्रुति ने कहा कि जब मै छोटी थी तब स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह के साथ आती थी। आप लोग तभी से बहुत आदर सम्मान करते हो। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह ने हलके की तकदीर बदली है। परमात्मा मुझे भी वो शक्ति दे की मैं दादा व पिता के कामो को आगे बढ़ा सकू। आज जो लोग विरासत की बात करते हैं। विरासत आप लोग है जो एक बात पर भीड़ उमड़ जाती है। विरासत काम व ईमानदारी की है। नामांकन के दौरान त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव व सांसद धर्मबीर सिंह   उपस्थित रहे।

इनके अलावा इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, अरुणाभ चौधरी, हरिसिंह सांगवान, शीशराम चैयरमैन , अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़ ,टोनी बराला आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY