चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही...

चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही : गीता श्योराण लाखलाण

100540
0
SHARE

भिवानी, 26 मार्च, (जोगिन्दर लोहट) : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ मंगलवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे।


इस मौके पर आप जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। जनता लोकसभा चुनाव में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करेगी।

आप जिला अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है। लोकसभा उपाध्यक्ष दलजीत तालु ने कहा कि पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के के सिर पर जानलेवा वार किए, किसी का पैर तोड़ दिया तो किसी के हाथ में फ्रेक्चर कर दिया। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आम आदमी पार्टी ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद पुलिस की इस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के इशारे ये कार्रवाई की गई है। युवा नेता पवन ठाकुर ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आम आदमी पार्टी के 55 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई, जिनको कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में दाखिल करना पड़ा।


इस दौरान जिलाध्यक्ष गीता श्योरान लाखलाण, लोकसभा उपाध्यक्ष दलजीत तालु, किसान सैल अध्यक्ष करतार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजा चांगिया, युवा जिला अध्यक्ष मंजीत सिंघानिया, इवेंट इंचार्ज दीप हिंदुस्तानी, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, जिला सचिव इंद्र सिंह मिरान, युवा नेता पवन ठाकुर, लोकसभा सचसचिव सविता नंदा, विजय फौजी, एससी सैल अध्यक्ष राजबीर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पुनिया, श्रीकांत योगी, भूप सिंह प्रजापति राजेश कुमार, श्यामलाल, ओपी बुवानी, रोहित, शुभम, सुनील कुमार, सर्वर पंघाल, पुनीत कुमार, सुमित बुरा, रमेश, मनीष धनाना, जयनारायण बवानीखेड़ा, जयभगवान, सतबीर धनाना, राजबीर, सन्नी पंघाल, राहुल, अनिल सिवाच, सुनीता, सतबीर सिंह, करतार सिंह, राजबीर सिंह,पवन तालु, हरिराम , कृष्ण बुढेरा, विनोद सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY