भिवानी महेन्दरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में रहेगा त्रिकोणीय मुकाबला !

भिवानी महेन्दरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में रहेगा त्रिकोणीय मुकाबला !

SHARE
bhiwani-mahindergarh-loksabha-chunav-2024

भिवानी (जोगिन्दर महर्षि) भिवानी-महेन्दरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मई महीने की चिलचिलाती गर्मी के साथ राजनैतिक माहौल भी काफी गरमा गया है। यंहा के राजनैतिक गलियारे सुबह 8 बजे से सजने लग जाता है और अपनी अपनी पार्टी के कार्येकर्ता गर्म जोशी के साथ अपने प्रिये नेता के गुणगान का बखान करना आरम्भ हो जाता है। यंहा मैदान में बीजेपी से धर्मबीर सिंह ने तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल किया व इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के राव दान सिंह ने इस क्षेत्र से पहली बार अपना  नामांकन पत्र भरा। इसके साथ साथ तीसरे मुख्य उम्मीदवार, जन नायक जनता पार्टी से राव बहादुर सिंह ने अपने हजारो कार्यकर्ताओ के साथ नामांकन पत्र जमा करने के बाद यंहा का राजनैतिक माहौल व प्रचार ने तेजी पकड़ ली है।

यंहा भिवानी महेन्दरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सीधे तोर पर त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिखाई दे रहा है। अगर आज की बात की जाये और हमारे विश्वसनीय सूत्रों व आम जन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक भारतीय जनता पार्टी के धर्मबीर सिंह का पलड़ा भारी दिख रहा है। राव दान सिंह के आने से मुकाबला कड़ा जरूर रहेगा, लेकिन कांग्रेस को सीधे तौर पर कंही न कंही अंदर खाते नुकसान मिलने की आशंका से नहीं बचा जा सकता है जिसका सारा फायदा धर्मबीर सिंह को मिल सकता है।

राव बहादुर सिंह पूर्व कांग्रेस नेता रहे है और हरियाणा में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन टूटने कर बाद बहादुर सिंह ने कांग्रेस की सदस्य्ता से इस्तीफा देकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जन नायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। क्षेत्र में इनकी मजबूत दावेदारी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY