केजरीवाल और भगवंत मान की सपा अध्यक्ष से मुलाकात, अध्यादेश पर हम...

केजरीवाल और भगवंत मान की सपा अध्यक्ष से मुलाकात, अध्यादेश पर हम साथ हैं – अखिलेश यादव

SHARE

नई दिल्ली 7 June, 2023 भारत भूमि (जोगिन्दर लोहट) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। इसी क्रम ने आज वो लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले हैं। दिल्ली अध्यादेश मसले पर केंद्र के साथ खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख से मुलाकात की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार (07 जून) को लखनऊ पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई। अखिलेश और APP नेताओं की मुलाकात के बाद एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। जिसमें विपक्षी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर AAP कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ में सपा चीफ अखिलेश यादव ने सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव और AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।

अखिलेश बोले- अध्यादेश पर हम साथ हैं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अध्यादेश के मुद्दे पर हमारी पार्टी आपके साथ है। हम आपको समर्थन देंगे।’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY